पचेरी बाजार में ओवरलोड ट्रक फंसा, एक घंटे जाम:दुकानदारों के अतिक्रमण से आवागमन बाधित, लोगों ने की कार्रवाई की मांग
पचेरी बाजार में ओवरलोड ट्रक फंसा, एक घंटे जाम:दुकानदारों के अतिक्रमण से आवागमन बाधित, लोगों ने की कार्रवाई की मांग
पचेरीकलां : पचेरीकलां के मुख्य बाजार में सोमवार सुबह एक ओवरलोड ट्रक के फंस जाने से करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। सरसों की तूड़ी से क्षमता से अधिक भरे ट्रक का सामान सड़क किनारे लगे बिजली के तारों में उलझ गया, जिससे बाजार में आवागमन ठप हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक के तारों में फंसते ही सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दुकानदार कुलदीप कुमार, दिनेश कुमार और सतीश सहित अन्य व्यापारियों ने बताया कि मुख्य बाजार से गुजरने वाले ओवरलोड वाहनों के कारण जाम की समस्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस को सूचना देने के बावजूद समय पर कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।
व्यापारियों के अनुसार, ओवरलोड वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण न होने से बाजार में आए दिन जाम की स्थिति बनती है। स्थानीय लोगों ने डीएसपी से शिकायत कर दिन के समय ओवरलोड वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने और बाजार क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की मांग की है।
पचेरीकलां थाना प्रभारी बनवारीलाल यादव ने इस संबंध में बताया कि कस्बे के मुख्य बाजार से होकर मुख्य सड़क गुजरती है। सड़क के दोनों ओर दुकानदारों द्वारा सामान रखा जाता है और वाहन खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे सड़क संकरी हो जाती है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने, अतिक्रमण हटाने और बाजार में स्थायी ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2209123


