[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नायब सूबेदार विजयपाल डांगी को नम आंखों से अंतिम विदाई:सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, बेटे ने सल्यूट कर दी श्रद्धांजलि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नायब सूबेदार विजयपाल डांगी को नम आंखों से अंतिम विदाई:सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, बेटे ने सल्यूट कर दी श्रद्धांजलि

नायब सूबेदार विजयपाल डांगी को नम आंखों से अंतिम विदाई:सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, बेटे ने सल्यूट कर दी श्रद्धांजलि

चिड़ावा : झुंझुनूं जिले के ओजटू गांव निवासी भारतीय सेना के नायब सूबेदार विजयपाल डांगी का शनिवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, सैन्य अधिकारी और पूर्व सैनिक शामिल हुए। सेना की टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने के दौरान माहौल भावुक हो गया। सबसे मार्मिक क्षण तब आया जब बेटे ने सल्यूट कर अपने पिता को अंतिम विदाई दी।

छुट्टी पर घर आए थे, सुबह नहीं उठे

जानकारी के अनुसार ओजटू निवासी विजयपाल डांगी पुत्र धर्मपाल डांगी भारतीय सेना में नायब सूबेदार पद पर कार्यरत थे और वर्तमान में शिमला में तैनात थे। वह करीब एक माह की छुट्टी लेकर कुछ दिन पहले ही अपने गांव आए थे।

परिजनों के अनुसार शुक्रवार रात उन्होंने परिवार के साथ भोजन किया और इसके बाद सोने चले गए। शनिवार सुबह जब वह रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए नहीं उठे तो परिजनों को चिंता हुई। काफी प्रयास के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उन्हें तत्काल चिड़ावा उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

शनिवार शाम को गांव ओजटू में राजकीय एवं सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। सेना की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी। सैन्य अधिकारियों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा उनके परिजनों को सौंपा।

इस दौरान मौजूद लोगों की आंखें उस समय नम हो गईं, जब विजयपाल डांगी के पुत्र ने अपने पिता को सल्यूट कर अंतिम विदाई दी। पूरे गांव में शोक का माहौल रहा और अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

स्वर्गीय विजयपाल डांगी अपने पीछे पत्नी प्रियंका डांगी तथा दो पुत्र दिनेश डांगी और चिरायुष डांगी को छोड़ गए हैं। उनके आकस्मिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि

अंतिम संस्कार के दौरान चिड़ावा थानाधिकारी राजेंद्र मीणा, एसआई कैलाश चंद्र, कांस्टेबल अंकित राव, रामकिशन, भाजपा नेता राजेश दहिया, युवा नेता आशीष डांगी, पूर्व सरपंच शीशराम डांगी, राजकुमार ठेकेदार, प्रशासक विनोद डांगी, पूर्व उप प्रधान उमराव डांगी, रिटायर्ड नेवी एक्स मैन सुभाष चंद्र डांगी, महेंद्र डांगी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों और गणमान्य नागरिकों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

गांव ओजटू में पूरे दिन शोक का माहौल रहा और लोगों ने दिवंगत सैनिक की देशसेवा को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles