[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भैरूं घाट में अरावली चेतना सेवा संस्थान की बैठक आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भैरूं घाट में अरावली चेतना सेवा संस्थान की बैठक आयोजित

भैरूं घाट में अरावली चेतना सेवा संस्थान की बैठक आयोजित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : जेपी महरानियां

चंवरा : क्षेत्र के भैरुं घाट में अरावली चेतना सेवा संस्थान की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मोहनलाल सैनी द्वारा की गई। संस्थान के संयोजक केके सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में पूरे उदयपुरवाटी ब्लॉक में अधिक से अधिक पेड़ लगाने, पानी बचाने और अरावली वन क्षेत्र की रक्षा करने संबंधी महत्वपूर्ण तथ्यों पर चर्चा की गई।

मोहनलाल सैनी ने अपने संस्था की रूपरेखा को आगे बढ़ने का प्रस्ताव रखा। कानाराम सैनी इंद्रपुरा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। आगंतुक अतिथियों का पार्षद राकेश जमालपुरिया ने माला पहनाकर स्वागत किया। पीसी कटारिया ने बैठक का संचालन किया। इस दौरान मोहनलाल सैनी, सीताराम, राकेश, फूलचंद मिस्त्री, कानाराम, रामसिंह, बाबूलाल, केदारनाथ, सांवरमल, गिरधारी लाल शर्मा, बीएल सैनी, मोतीलाल, कैलाश सहित कई लोग मौजूद रहे

Related Articles