चेजारान मोहल्ले में विकास की नई राह-गुणवत्तापूर्ण सीसी सड़क निर्माण कार्य तेजी से जारी
जेईएन सोमंत कुमार ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण, वार्डवासियों ने जताई संतुष्टि
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खांन
बिसाऊ : कस्बे के वार्ड नंबर 14 स्थित चेजारान मोहल्ले में नगर पालिका द्वारा करवाया जा रहा सीसी सड़क निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। मोहल्ले में वर्षों से खराब सड़क और बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से परेशान लोगों को अब बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है। जानकारी के अनुसार सड़क निर्माण कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। वार्डवासियों ने बताया कि अब तक हुआ निर्माण कार्य लेवल एवं गुणवत्ता के हिसाब से संतोषजनक और मजबूत तरीके से किया गया है।

शनिवार को मौके पर पहुंचे जेईएन सोमंत कुमार ने निर्माणाधीन सड़क का सर्वे एवं निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान वार्ड के बुजुर्ग, युवा एवं स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। यह सड़क क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि यह मार्ग मुख्य बाजार को गांगियासर मार्ग से जोड़ता है। साथ ही सेठ धन्नाराम राजकीय प्राथमिक विद्यालय तथा घोडेला भवन के सामने बरसात में पानी भरने की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी। सड़क निर्माण के बाद जलभराव से राहत मिलने की संभावना है, जिससे आमजन और स्कूली बच्चों को विशेष फायदा होगा।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सड़क का निर्माण कई वर्ष पहले हुआ था और समय के साथ सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी थी। जगह-जगह गहरे गड्ढे बनने से बरसात में पानी भर जाता था, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ती थी। विशेष रूप से विद्यालय आने-जाने वाले छोटे बच्चों को कीचड़ और जलभराव के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब नई सीसी सड़क बनने से न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि मोहल्ले की तस्वीर भी बदलती नजर आएगी। वार्डवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करवाने की मांग भी की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2208948


