खेतड़ी में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक:संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर, कहा- मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रियता पर निर्भर
खेतड़ी में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक:संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर, कहा- मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रियता पर निर्भर
खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के चांदमारी रोड स्थित कांग्रेस कमेटी कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। राजस्थान सह प्रभारी चिरंजीवी राव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। इसका मुख्य उद्देश्य संगठन को सशक्त करना, कार्यकर्ताओं में समन्वय बढ़ाना और कांग्रेस की गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाना था।
आपसी तालमेल के साथ काम करने का आह्वान
प्रदेश सह प्रभारी चिरंजीवी राव ने अपने संबोधन में कहा- कांग्रेस की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रियता पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आपसी तालमेल के साथ कार्य करने, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और आमजन से निरंतर संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए। उन्होंने कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। पदाधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी पार्टी को मजबूत बनाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी को सशक्त बनाने में सहयोग करना चाहिए।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, ब्लॉक कार्यकारिणी और जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्र, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोकुलचंद सैनी, जिलाध्यक्ष रीटा चौधरी, महिला जिलाध्यक्ष शकुंतला यादव, नगर अध्यक्ष निकेश पारीक, प्रदुम्न सिंह, रमेश खंडेलवाल, हजारीलाल सैनी, रामवतार सैनी, चंदगीराम सैनी, शीशराम गुर्जर, धर्मवीर दुधवा, विनोद शर्मा, सहीराम और बाबूलाल नायक सहित अनेक नेता शामिल थे। बैठक में संगठनात्मक ढांचे की समीक्षा भी की गई और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2208949


