साइबर पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार:साइबर ठगों को 8 हजार में बैंक खाता किराए पर दिया
साइबर पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार:साइबर ठगों को 8 हजार में बैंक खाता किराए पर दिया
चूरू : चूरू साइबर थाना पुलिस ने ‘ऑपरेशन म्यूल हंटर’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के बैंक खातों में साइबर ठगी से संबंधित करीब 18 लाख 96 हजार रुपए के लेनदेन का खुलासा किया है।
साइबर थाना पुलिस के अनुसार, ‘ऑपरेशन म्यूल हंटर’ अभियान के तहत टीम ने म्यूल अकाउंट्स की जांच की थी। इस जांच में सामने आया कि बीकानेर के बादशाह कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय सलमान खान से जुड़े खातों का उपयोग साइबर ठगी की राशि जमा करने और तुरंत निकालने के लिए किया गया था।
खाते से 18.9 लाख का हुआ लेनदेन
जांच में पता चला कि एक खाते में 7 से 9 अक्टूबर 2025 के बीच 8 लाख 96 हजार 146 रुपए का लेनदेन हुआ, जबकि दूसरे खाते में 18 से 20 अगस्त 2025 के बीच 10 लाख रुपए जमा होकर निकाले गए। इन दोनों खातों पर 3 ऑनलाइन साइबर शिकायतें दर्ज थीं, जिनमें ठगी की राशि पहली लेयर में इन्हीं खातों में आई थी। इसके बाद साइबर थाने ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
8 हजार के लालच में दिया था बैंक खाता किराए पर
आरोपी सलमान खान ने पूछताछ में बताया कि उसने महज 8 हजार रुपए के लालच में अपना बैंक खाता किराए पर दिया था। साइबर थाना प्रभारी डीएसपी विजय कुमार मीणा के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल, आरोपी से साइबर ठगी नेटवर्क के संबंध में आगे की पूछताछ जारी है। इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में डीएसपी विजय कुमार मीणा के साथ जितेंद्र कुमार, राकेश कुमार, सुनील कुमार और कैलाश चंद्र शामिल रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2208817


