लक्ष्मणगढ़ में चोरी की बाइक सर्विस कराने आया युवक:साथ लाई हुई को छोड़ा और दुकानदार की बाइक लेकर फरार हुआ
लक्ष्मणगढ़ में चोरी की बाइक सर्विस कराने आया युवक:साथ लाई हुई को छोड़ा और दुकानदार की बाइक लेकर फरार हुआ
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में बाइक चोरी का मामला सामने आया है। चोरी की बाइक से आया युवक सर्विस के बहाने दुकान पर बाइक छोड़ा और दुकानदार की बाइक लेकर फरार हो गया। घटना मोदी लिंक रोड स्थित आदर्श स्कूल के पास शनिवार दोपहर की है।
पीड़ित राकेश कुमावत ने बताया- उसका घर और बाइक सर्विस की दुकान एक साथ ही है। राकेश दोपहर में किसी काम से बाजार गया था और दुकान बंद थी।
राकेश की बेटी पूजा ने बताया कि वह घर में थी। इस दौरान एक युवक मोटरसाइकिल लेकर दुकान पर आया और बाइक सर्विस को लेकर पूछा तो पूजा ने कहा कि उनके पिता बाजार गए हैं और उनसे फोन पर बात कर लो।

इसके बाद युवक ने अपने साथ लाई हुई बाइक को दुकान के बाहर छोड़ दी और राकेश की बाइक लेकर चला गया। कुछ देर बाद जब राकेश कुमावत दुकान पहुंचा, तो उसे अपनी बाइक गायब मिली। उसने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी।
चोर जिस मोटरसाइकिल को दुकान पर छोड़कर गया था, वो उत्तर प्रदेश नंबर की थी। कुछ समय बाद उस बाइक का मालिक उसे तलाशते हुए दुकान पर पहुंचा। उसने बताया कि उसकी मोटरसाइकिल सुबह करीब 11 बजे घर के बाहर से चोरी हो गई थी।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि चोर पहले एक मोटरसाइकिल चोरी कर लाया था। संभवतः उसमें तकनीकी खराबी आने के कारण वह उसे सर्विस के लिए दुकान पर लाया और मौका देखकर दुकानदार की बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2208858


