खेतड़ी पुलिस और डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई: 4.47 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
खेतड़ी पुलिस और डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई: 4.47 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
खेतड़ी : पुलिस थाना खेतड़ी और जिला विशेष टीम (DST) झुंझुनूं ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 किलो 47 ग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा वृत्ताधिकारी खेतड़ी जुल्फीकार अली के सुपरविजन में थानाधिकारी खेतड़ी मोहनलाल और डीएसटी प्रभारी हेमराज मीणा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार 13 जून को गश्त के दौरान डीएसटी प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि गांव रंवा निवासी पवन कुमार (25) पुत्र मुकेश कुमार अवैध रूप से गांजा बेचता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर दबिश देकर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान कमरे से आरोपी के कब्जे में रखा 4 किलो 47 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी पवन कुमार को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। आरोपी से पूछताछ कर आगे की जांच जारी है।
कार्रवाई में डीएसटी और खेतड़ी थाना पुलिस की टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2208796


