चिड़ावा में नायब सूबेदार विजय पाल का आकस्मिक निधन:34 दिन की छुट्टी पर आए थे घर, गांव में शोक का माहौल
चिड़ावा में नायब सूबेदार विजय पाल का आकस्मिक निधन:34 दिन की छुट्टी पर आए थे घर, गांव में शोक का माहौल
चिड़ावा : चिड़ावा के ओजटू गांव में भारतीय सेना के नायब सूबेदार विजय पाल(44) का आकस्मिक निधन हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही चिड़ावा थानाधिकारी राजेंद्र कुमार मीणा पुलिस बल के साथ राजकीय अस्पताल पहुंचे। पुलिस प्रशासन और सेना के स्थानीय अधिकारियों ने पाॅस्टमार्टम और सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू की।
जानकारी के अनुसार विजयपाल आर्मी ट्रेनिंग कमांड (ARTRAC) शिमला में तैनात थे और हाल ही में 34 दिन की वार्षिक छुट्टी पर अपने गांव ओजटू आए थे। परिजनों के अनुसार, विजय पाल सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाते थे, लेकिन आज सुबह वह उठे नहीं। जगाने पर शरीर में कोई हलचल न होने पर उन्हें चिड़ावा उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विजय पाल भारतीय सेना की प्रतिष्ठित यूनिट ‘सिग्नल कंपनी हेडक्वार्टर ARTRAC’ में नायब सूबेदार के पद पर कार्यरत थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2214735


