[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नाबालिग लड़की लापता, पुलिस ने 10 घंटे में ढूंढा:डिटेन कर बाल कल्याण समिति को सौंपा, औपचारिकताएं पूरी कर परिजनों को सौंपा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नाबालिग लड़की लापता, पुलिस ने 10 घंटे में ढूंढा:डिटेन कर बाल कल्याण समिति को सौंपा, औपचारिकताएं पूरी कर परिजनों को सौंपा

नाबालिग लड़की लापता, पुलिस ने 10 घंटे में ढूंढा:डिटेन कर बाल कल्याण समिति को सौंपा, औपचारिकताएं पूरी कर परिजनों को सौंपा

चूरू : चूरू के कोतवाली थाना क्षेत्र से लापता हुई एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने महज 10 घंटे में डिटेन कर लिया। 17 वर्षीय लड़की को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। कोतवाली थानाधिकारी सुखराम चोटिया ने बताया कि परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार उनकी 17 वर्षीय बेटी घर से बिना बताए चली गई थी और काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी सुखराम चोटिया ने तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने लड़की की तलाश शुरू की और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

एएसआई छगनलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और संभावित मार्गों के आधार पर गहन तलाशी अभियान चलाया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने लड़की को गढ़ चौराहा क्षेत्र के पास से सुरक्षित ढूंढ निकाला। दस्तयाबी के बाद लड़की को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत महसूस की।

Related Articles