[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कुम्हार-कुमावत समाज के युवाओं को भाजपा संगठन में जिम्मेदारी, महासभा ने जताई खुशी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कुम्हार-कुमावत समाज के युवाओं को भाजपा संगठन में जिम्मेदारी, महासभा ने जताई खुशी

कुम्हार-कुमावत समाज के युवाओं को भाजपा संगठन में जिम्मेदारी, महासभा ने जताई खुशी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : राजस्थान कुम्हार कुमावत महासभा की मेहनत रंग लाई है। महासभा के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा को भाजपा चिड़ावा मंडल उपाध्यक्ष तथा जिला उपाध्यक्ष मुकेश जलिंदरा को भाजपा चिड़ावा मंडल कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

कुम्हार, कुमावत एवं जाप्ती समाज के दो कर्मठ युवाओं को भाजपा संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर समाज में खुशी का माहौल है। महासभा पदाधिकारियों ने कहा कि यह नियुक्तियां समाज के कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण का परिणाम हैं।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी, भाजपा प्रत्याशी राजेश दहिया, भाजपा जिला मंत्री विनोद कुमावत एवं चिड़ावा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर का आभार व्यक्त किया गया।

महासभा जिलाध्यक्ष अशोक कुमावत ने कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाया जाएगा। उन्होंने इसे समाज के लिए गौरव का क्षण बताया।

Related Articles