आमजन को राहत देने खेतों तक पहुंचे अधिकारी, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाया
आमजन को राहत देने खेतों तक पहुंचे अधिकारी, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाया
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार
जाजोद : रींगस उपखंड क्षेत्र में आमजन को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ गांव स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों में अधिकारी अब कार्यालयों से निकलकर सीधे खेतों तक पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में बावड़ी ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या का मौके पर ही समाधान कर राहत दी। ग्रामीण सेवा शिविर में अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं से लाभान्वित किया।
इस दौरान बावड़ी से लाखनी जाने वाले वर्षों पुराने बंद पड़े रास्ते को प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त करवाकर दोबारा खुलवाया। वर्ष 2017 से बंद पड़े इस रास्ते को उपखंड अधिकारी बृजेश कुमार के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए खोला गया। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार महेश ओला ने पहले संबंधित काश्तकारों से समझाइश कर सहमति बनाने का प्रयास किया। इसके बाद मौके पर जेसीबी मंगवाकर स्वयं मशीन चलाते हुए रास्ते को खुलवाने की कार्रवाई शुरू करवाई।
प्रशासन की इस पहल से ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला। रास्ते की पैमाइश और सीमांकन के लिए मौके पर 2 गिरदावर और 4 पटवारियों की टीम ने सीमा ज्ञान कर अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया पूरी करवाई। ग्रामीणों ने लंबे समय बाद रास्ता खुलने पर प्रशासन का आभार जताते हुए इसे जनहित में बड़ी उपलब्धि बताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2207752


