ग्रामीण सेवा शिविर में वर्षों पुराना भूमि विवाद सुलझा, खातेदारों को मिली राहत
ग्रामीण सेवा शिविर में वर्षों पुराना भूमि विवाद सुलझा, खातेदारों को मिली राहत
सीकर : ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत नीमकाथाना उपखंड की ग्राम पंचायत चला में वर्षों से लंबित सहखातेदारी भूमि विभाजन का मामला मौके पर ही निस्तारित किया गया। कार्रवाई से खातेदारों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
उपखंड अधिकारी नीमकाथाना राजवीर सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में ग्राम चला निवासी इकरामुदीन और रफीक अहमद पुत्र जमालुदीन ने सहखातेदारी भूमि के सहमति विभाजन के लिए आवेदन किया था।
शिविर में तहसीलदार देवीलाल चौधरी, भू-अभिलेख निरीक्षक रमेश चंद्र सैनी और पटवारी अशोक कुमार यादव ने मौके का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने खसरा संख्या 1770 की 1.16 हेक्टेयर भूमि का परीक्षण कर दोनों खातेदारों की सहमति के अनुसार विभाजन प्रस्ताव तैयार किया।
मामले की त्वरित सुनवाई करते हुए तहसीलदार नीमकाथाना ने मौके पर ही भूमि विभाजन के आदेश जारी कर दिए। आदेश मिलने के बाद खातेदारों ने प्रशासन और राज्य सरकार का आभार जताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2207374


