[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्रामीण सेवा शिविर में 40 साल पुरानी रास्ते की समस्या का समाधान, ग्रामीणों में खुशी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

ग्रामीण सेवा शिविर में 40 साल पुरानी रास्ते की समस्या का समाधान, ग्रामीणों में खुशी

ग्रामीण सेवा शिविर में 40 साल पुरानी रास्ते की समस्या का समाधान, ग्रामीणों में खुशी

सीकर : राजस्थान सरकार के बहुआयामी ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के पहले दिन ग्राम पंचायत सेवद बड़ी के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। वर्षों पुरानी रास्ते की समस्या का समाधान शिविर में ही होने से ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे।

ग्राम सेवद बड़ी में सिहोट बड़ी सड़क से ढाणी गोपाल सैनी होते हुए अर्जुन सिंह, घीसू सिंह, प्रभु सिंह की ढाणियों से गुमान सिंह की ढाणी तक जाने वाला करीब 2 किलोमीटर लंबा रास्ता पिछले चार-पांच दशकों से ग्रामीणों के उपयोग में था, लेकिन राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज नहीं होने से विकास कार्य नहीं हो पा रहे थे।

ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के समय रास्ता खराब होने से विद्यार्थियों, किसानों, महिलाओं और बुजुर्गों को परेशानी उठानी पड़ती थी। शिविर में 20-25 परिवारों के ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी धोद राहुल कुमार मल्होत्रा के सामने समस्या रखी।

एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार, भू-अभिलेख निरीक्षक और पटवारी को मौके का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने खातेदारों से सहमति लेकर रास्ते का प्रस्ताव तैयार किया और उपखंड अधिकारी ने तत्काल रास्ते को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए।

इस कार्रवाई से ग्रामीणों को राहत मिली। ग्रामीणों ने प्रशासन और राज्य सरकार का आभार जताते हुए कहा कि अब रास्ते के पक्कीकरण और अन्य विकास कार्यों का रास्ता साफ हो गया है।

Related Articles