सूरजगढ़ के विकास को मिली रफ्तार:DMFT से 11 करोड़ रुपये स्वीकृत, काकोड़ा में बनेगा आधुनिक स्टेडियम
सूरजगढ़ के विकास को मिली रफ्तार:DMFT से 11 करोड़ रुपये स्वीकृत, काकोड़ा में बनेगा आधुनिक स्टेडियम
सूरजगढ़ : सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) के माध्यम से 11 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। जिला कलेक्टर अरुण गर्ग ने विधायक श्रवण कुमार की अनुशंसा पर इन कार्यों को मंजूरी दी है।
इन स्वीकृत कार्यों में खेल, सड़क, पेयजल, सीवरेज और पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं। इनमें ग्राम पंचायत काकोड़ा में 3 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक खेल स्टेडियम का निर्माण प्रमुख है।
सड़क निर्माण के लिए 75 लाख रुपये
सड़क निर्माण परियोजनाओं के तहत, जाखोद से लोटिया रोड तक 3 किलोमीटर सड़क के लिए 75 लाख रुपये और जाखोद से राठियों की ढाणी तक 2 किलोमीटर सड़क के लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। पेयजल संकट के समाधान हेतु लोटिया, भुडनपुरा, कासनी, धिंगड़िया, किढवाना, हीरवा, कलगांव और माजरी सहित 11 गांवों में 16-16 लाख रुपये की लागत से नए नलकूप स्थापित किए जाएंगे।
‘नमो वन’ के लिए 50 लाख रुपये
मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत, सिंघाना पंचायत समिति क्षेत्र में 50 लाख रुपये की लागत से चरणबद्ध तरीके से ‘नमो वन’ विकसित किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त, पचेरी कलां, बडसरी का बास और गुंती जैसे कई गांवों में नए ट्यूबवेल, विद्युत कनेक्शन तथा पुराने नलकूपों को गहरा करने के कार्य भी स्वीकृत हुए हैं। विभिन्न ढाणियों और मोहल्लों में सूखे नलकूपों के स्थान पर नए ट्यूबवेल निर्माण, पाइपलाइन विस्तार और मोटर-केबल लगाने के दर्जनों कार्यों को भी मंजूरी मिली है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति मजबूत होगी। स्वच्छता और जल निकासी व्यवस्था में सुधार के लिए भैसावता कलां, जैतपुरा, सिंघाना, मुरादपुर और सांतड़िया में सीवरेज लाइन निर्माण के कार्य स्वीकृत किए गए हैं।
विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास और आमजन को पानी, सड़क, खेल, शिक्षा तथा चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनका प्रमुख लक्ष्य है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2207321


