धोद बिजली कार्यालय में कर्मचारी नदारद, AEN की कुर्सी खाली:निर्धारित समय के बाद भी रोकड़ शाखा पर ताला मिला, XEN बोले- नियम अनुसार कार्रवाई होगी
धोद बिजली कार्यालय में कर्मचारी नदारद, AEN की कुर्सी खाली:निर्धारित समय के बाद भी रोकड़ शाखा पर ताला मिला, XEN बोले- नियम अनुसार कार्रवाई होगी
धोद : धोद के बिजली विभाग O&M कार्यालय में शुक्रवार सुबह सुबह 9:43 बजे कार्यालय में अधिकांश कुर्सियां खाली मिलीं, जबकि अधिकारियों और कर्मचारियों के पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 9:30 बजे है।
कार्यालय में केवल 2-3 कर्मचारी मिले
कार्यालय में सहायक अभियंता (AEN) का कक्ष खाली पाया गया। बाबू के कमरे में लाइट बंद थी, और रोकड़ शाखा के कमरे पर ताला लटका हुआ था। कार्यालय में केवल 2-3 कर्मचारी ही उपस्थित थे। एक अन्य कक्ष में जहां आमतौर पर 5-6 कर्मचारी काम करते हैं, पंखा चल रहा था लेकिन कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था।

निर्धारित समय के बाद भी स्टाफ अनुपस्थित
निर्धारित समय के 13 मिनट बाद भी अधिकांश स्टाफ अनुपस्थित था। बिजली संबंधी कार्यों और शिकायतों के लिए आने वाले लोगों को अधिकारियों और कर्मचारियों के आने का इंतजार करना पड़ा, जिससे उन्हें परेशानी हुई।
धोद के अधिशासी अभियंता (XEN) हेमराज ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कार्यालय समय के दौरान अनुपस्थित पाए गए किसी भी कर्मचारी या अधिकारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि समय पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
लोगों ने नाराजगी जताई
किसान सभा के नेता रामरतन बगड़िया ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। 29 मई को भी कुछ लोग दोपहर में एक कार्य के सिलसिले में कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन तब भी कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को भी सूचित किया गया था।
बगड़िया ने जोर देकर कहा कि सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों की अनुपस्थिति का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है। दूर-दराज के गांवों से आने वाले लोगों का समय और पैसा दोनों बर्बाद होता है, क्योंकि उनके काम समय पर पूरे नहीं हो पाते।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2207323


