[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उपखंड स्तरीय जनसुनवाई में 15 परिवाद दर्ज, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

उपखंड स्तरीय जनसुनवाई में 15 परिवाद दर्ज, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

उपखंड स्तरीय जनसुनवाई में 15 परिवाद दर्ज, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

सीकर : राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं प्रशासनिक सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक माह के द्वितीय गुरुवार को आयोजित की जाने वाली उपखंड स्तरीय जनसुनवाई के तहत गुरुवार को पंचायत समिति परिसर, लक्ष्मणगढ़ में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।

जनसुनवाई में उपखंड अधिकारी मोहरसिंह मीणा के निर्देशन में आमजन की विभिन्न समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान तहसीलदार फारूख अली, पंचायत समिति विकास अधिकारी रोमा सहारण सहित ब्लॉक स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जनसुनवाई के दौरान पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, सड़क मरम्मत एवं अन्य जनसुविधाओं से संबंधित कुल 15 परिवाद प्राप्त हुए। उपखंड अधिकारी मोहरसिंह मीणा ने सभी परिवादों की गंभीरता से सुनवाई करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए।

एसडीएम मोहरसिंह मीणा ने कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है तथा जनसुनवाई व्यवस्था प्रशासन और जनता के बीच प्रभावी संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि आमजन को राहत मिल सके।

जनसुनवाई के उपरांत आयोजित समीक्षा बैठक में उपखंड अधिकारी ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पात्र लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने तथा निर्धारित लक्ष्यों की समय पर पूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों में संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने पर बल दिया।

बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति रिपोर्ट पर भी चर्चा की गई तथा शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने के निर्देश प्रदान किए गए।

Related Articles