दुधवा खारा में पक्षियों के लिए होद और चुग्गा घर का निर्माण
दुधवा खारा में पक्षियों के लिए होद और चुग्गा घर का निर्माण
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
दुधवाखारा : पक्षी प्रेमी रतन सिंह राठौड़ पुत्र रघुवीर सिंह राठौड़ ने गांव के मुख्य तालाब की दक्षिण-पूर्व सीमा पर पक्षियों के लिए होद और चुग्गा घर का निर्माण करवाया है।
निर्माण कार्य में पक्षियों के दाने के लिए चुग्गा घर और पानी के लिए चार इंच गहरी होद बनाई गई है। पक्षियों की सुरक्षा के लिए आसपास तारबंदी भी करवाई गई है। इसके साथ ही पानी के कुंडे रखने की व्यवस्था भी की गई है।
रतन सिंह राठौड़ ने पक्षियों के लिए दो माह के अनाज की व्यवस्था भी की है। ग्रामीणों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि आगे भी होद में पानी और चुग्गे की व्यवस्था निरंतर जारी रखी जाएगी। इस पुनीत कार्य के लिए ग्रामवासियों ने रतन सिंह राठौड़ का आभार जताते हुए अभिनंदन किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2206230


