[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बॉयज विला प्रतिष्ठा का रफीक मंडेलिया ने किया उद्घाटन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बॉयज विला प्रतिष्ठा का रफीक मंडेलिया ने किया उद्घाटन

बॉयज विला प्रतिष्ठा का रफीक मंडेलिया ने किया उद्घाटन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय नई सड़क स्थित बॉयज विला प्रतिष्ठान का उद्घाटन राजस्थान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिष्ठान की सफलता की कामना करते हुए कहा कि यह संस्थान प्रगति के नए आयाम स्थापित करे तथा चूरू के युवाओं और नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर काज़ी मौलाना अहमद अली शाह ने की। उन्होंने प्रतिष्ठान की कामयाबी के लिए दुआ करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन जमील चौहान ने किया।

आयोजक नफीस अली एवं इमरान रमजान कुरैशी ने अतिथियों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। समारोह में असलम खोखर, धर्मेंद्र बुडानिया, आदूराम न्यौल, मोहम्मद हुसैन निर्वाण, हेमंत सिहाग, नारायण बालान, संजय भाटी, हमीद कुरैशी, हाकम अली, मुमताज कुरैशी, खुर्शीद, मोहम्मद वसीम, इरफान अली, चंद्रभान शर्मा, नदीम रघु, असलम, शाहरुख खान सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों एवं शुभचिंतकों ने प्रतिष्ठान की उन्नति और सफलता के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

Related Articles