देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : कमला एकादशी के पावन अवसर पर कस्बे में गौसेवा और धार्मिक आस्था का प्रेरणादायी उदाहरण देखने को मिला। प्रसिद्ध भामाशाह एवं गौभक्त जगदीश कसेरा के परिवार ने गौशाला परिसर में विधि-विधान के साथ गौ-दान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। परिवार की ओर से लक्ष्मी देवी पत्नी विपुल (मुंबई) एवं अनीता देवी पत्नी जितेंद्र (लखनऊ) ने गौशाला पहुंचकर गौ-दान किया तथा गौमाता की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना की।

गौशाला समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि भारतीय संस्कृति में गौसेवा और गौ-दान का विशेष महत्व है। कमला एकादशी पर किया गया गौ-दान अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। उन्होंने परिवार की सेवा भावना और धार्मिक आस्था की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में गौभक्त और श्रद्धालु मौजूद रहे तथा पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us