[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विश्व रक्तदान दिवस पर बिसाऊ में लगा विशाल रक्तदान शिविर, 150 यूनिट रक्त संग्रह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

विश्व रक्तदान दिवस पर बिसाऊ में लगा विशाल रक्तदान शिविर, 150 यूनिट रक्त संग्रह

विश्व रक्तदान दिवस पर बिसाऊ में लगा विशाल रक्तदान शिविर, 150 यूनिट रक्त संग्रह

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर कस्बे के वार्ड नंबर-1 स्थित मदरसे में शनिवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सर्व समाज के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 150 यूनिट रक्तदान किया और मानव सेवा का संदेश दिया।

सुबह 9 बजे शुरू हुए शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने “रक्तदान महादान” की भावना के साथ जरूरतमंदों के लिए रक्तदान किया। मास्टर इस्लाम खान ने कहा कि नियमित रक्तदान से व्यक्ति स्वस्थ रहता है और किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने इसे सबसे बड़ी मानव सेवा बताया।

रक्तदाताओं के लिए जूस, केले, ठंडा पानी सहित अन्य व्यवस्थाएं की गईं। शिविर में सामाजिक सौहार्द और सेवा भावना का अनूठा उदाहरण देखने को मिला।

शिविर का आयोजन डॉ. मुबारक, नफीस खत्री, आरिफ गोठड़ा, आसिफ हुसैन, सूफियान खत्री, अब्बू खत्री, माजिद शेख, अयाज खत्री, अयान अली एवं मोहम्मद शरीफ के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में कस्बे के सर्व समाज के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Related Articles