प्रशिक्षु प्रशासनिक अधिकारियों ने समझीं प्रशासनिक कार्यप्रणाली की बारीकियां
प्रशिक्षु प्रशासनिक अधिकारियों ने समझीं प्रशासनिक कार्यप्रणाली की बारीकियां
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में राजस्थान प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने गुरुवार को आशान्वित ब्लॉक राजगढ़ का दौरा कर विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली का अध्ययन किया। अधिकारियों ने मिनी सचिवालय, पंचायत समिति, राजगढ़ थाना, उप कारागृह तथा झींगा पालन फार्म सहित कृषि गतिविधियों का अवलोकन किया।
उपखंड अधिकारी मनोज खेमादा ने प्रशासनिक सेवाओं की चुनौतियों से अवगत कराया, जबकि सहायक पुलिस अधीक्षक अभिजीत पाटिल ने अधिकारियों को समर्पण भाव से कार्य करने का संदेश दिया। पंचायत समिति, चिकित्सा, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास तथा उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी विभागीय कार्यों और योजनाओं की जानकारी दी।
प्रशिक्षु अधिकारियों ने राजगढ़ थाने और उप कारागृह का निरीक्षण कर पुलिस एवं जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली को समझा। साथ ही अटल जन सेवा शिविर में भाग लेकर आमजन की समस्याओं और उनके समाधान की प्रक्रिया का भी अध्ययन किया। प्रशिक्षु दल में अशोक गौड़, दिनेश कुमार काजला, मयंक बाघमार, रवि कुमार शर्मा, आशा अग्रवाल, सुरेश कुमार और महिमा चारण सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2206081


