[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

DMFT फंड से शेखसर ग्राम पंचायत को बड़ी सौगात, 42 लाख से तीन नए नलकूप स्वीकृत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

DMFT फंड से शेखसर ग्राम पंचायत को बड़ी सौगात, 42 लाख से तीन नए नलकूप स्वीकृत

DMFT फंड से शेखसर ग्राम पंचायत को बड़ी सौगात, 42 लाख से तीन नए नलकूप स्वीकृत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : मंडावा पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत शेखसर को DMFT फंड के तहत बड़ी सौगात मिली है। करीब 42 लाख रुपए की लागत से तीन नवीन नलकूप स्वीकृत किए गए हैं, जिससे शेखसर और कुमास के विभिन्न मोहल्लों में पेयजल समस्या से राहत मिलेगी।

पंचायत समिति सदस्य राहुल कुमास ने बताया कि पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़ एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी की अनुशंसा पर यह स्वीकृति मिली है। इसके तहत ग्राम शेखसर के वार्ड नंबर-3, ग्राम कुमास के आम चौक तथा वार्ड नंबर-7 स्थित नाई एवं दरोगा मोहल्ले में नए नलकूप स्थापित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि नलकूप शुरू होने के बाद लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान होगा और ग्रामीणों को पर्याप्त जल उपलब्ध हो सकेगा।

स्वीकृति की सूचना मिलते ही शेखसर और कुमास के ग्रामीणों में खुशी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़, भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी तथा पंचायत समिति सदस्य राहुल कुमास का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास और जनसुविधा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related Articles