जिले में चलाया जा रहा है विशेष अभियान, खाद्य सुरक्षा टीम ने अन्नपूर्णा रसोई से खाद्य पदार्थों के 12 नमूने लिए
जिले में चलाया जा रहा है विशेष अभियान, खाद्य सुरक्षा टीम ने अन्नपूर्णा रसोई से खाद्य पदार्थों के 12 नमूने लिए
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में गुरूवार को चिकित्सा विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने विशेष अभियान चलाकर अन्नपूर्णा रसोई की जांच कर खाद्य पदार्थों के 12 नमूने लिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ मनोज शर्मा ने बताया कि जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार जिले में खाद्य पदार्थ नमूनीकरण व निरीक्षण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत खाद्य पदार्थ के नमूने लिए गए तथा खाद्य पदार्थ बेचने वाले व्यापारियों को साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए गए।
सीएमएचओ ने बताया कि गुरूवार को खाद्य निरीक्षक रतन सिंह गोदारा की टीम ने चूरू के रेल्वे स्टेशन व बस स्टैण्ड के पास संचालित अन्नपूर्णा रसोई से मसाले के दो नमूने तथा तेल के दो नमूने लिये। इसी तरह रतनगढ़ में रेल्वे स्टेशन व बस स्टैण्ड के पास संचालित अन्नपूर्णा रसोई से आटे के 02 तथा मसाले के 02 नमूने लिये। सरदारशहर में कच्चा बस स्टैण्ड के पास संचालित अन्नपूर्णा रसोई से आटे व चावल का एक-एक नमूना तथा तेल के दो नमूने लिये।
उन्होंने बताया कि इससे पूर्व बुधवार को भी टीम ने चूरू के राजकीय डेडराज भरतिया अस्पताल कैटींन से दलिया का नमूना लिया। इसके अलावा मेडिकल काॅलेज में संचालित कैंटीन का निरीक्षण कर साफ-सफाई के लिए पाबंद किया। सभी नमूनों को जांच के लिए जयपुर प्रयोगशाला भेजा गया है। जहां नमूनों के अमानक व सब स्टेण्डर्ड पाये जाने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जायेगी। जिले में विशेष अभियान निरंतर जारी रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2206081



