खेतड़ी कॉलेज में फर्स्ट ईयर की कट ऑफ जारी:डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना होगा, 13 जून तक जमा होंगे दस्तावेज
खेतड़ी कॉलेज में फर्स्ट ईयर की कट ऑफ जारी:डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना होगा, 13 जून तक जमा होंगे दस्तावेज
खेतड़ी : खेतड़ी के स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश वरीयता और कट ऑफ सूची जारी कर दी गई है। छात्रों को दस्तावेज सत्यापन के बाद ही प्रवेश मिलेगा। कॉलेज के प्राचार्य महिपाल कुमावत और नोडल अधिकारी डॉ. सीपी कुलश्रेष्ठ ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभिन्न संकायों और श्रेणियों के लिए कट ऑफ प्रतिशत निर्धारित किए गए हैं।
ये रही कट ऑफ
बीएससी प्रथम सेमेस्टर जीव विज्ञान में सामान्य वर्ग के लिए 87 प्रतिशत, सामान्य बालिकाओं के लिए 93.2 प्रतिशत, ओबीसी के लिए 84.4 प्रतिशत, ओबीसी बालिकाओं के लिए 85.8, एससी के लिए 74, एससी बालिकाओं के लिए 81.2, एसटी के लिए 61.4, एमबीसी के लिए 86.2, एमबीसी बालिकाओं के लिए 87, ईडब्ल्यूएस के लिए 69.5,और ईडब्ल्यूएस बालिकाओं के लिए 63.8 प्रतिशत कट ऑफ रही है।
बीएससी गणित में सामान्य वर्ग के लिए 85.6, सामान्य बालिकाओं के लिए 89.6, ओबीसी के लिए 75.6, ओबीसी बालिकाओं के लिए 75.4, एससी के लिए 74, एससी बालिकाओं के लिए 58.8, एसटी के लिए 56.4, एसटी बालिकाओं के लिए 71.8, एमबीसी के लिए 80, एमबीसी बालिकाओं के लिए 84, ईडब्ल्यूएस के लिए 69.4 और ईडब्ल्यूएस बालिकाओं के लिए 65.6,कट ऑफ निर्धारित की गई है।
बीए संकाय में सामान्य वर्ग के लिए 72.4, सामान्य बालिकाओं के लिए 81.8, ओबीसी के लिए 47.2, ओबीसी बालिकाओं के लिए 52.2, एससी के लिए 37.6, एससी बालिकाओं के लिए 57, एसटी के लिए 51, एसटी बालिकाओं के लिए 58.2, एमबीसी के लिए 61.8, एमबीसी बालिकाओं के लिए 60.8, ईडब्ल्यूएस के लिए 56.6 और ईडब्ल्यूएस बालिकाओं के लिए 62.4 कट ऑफ रही है। बीकॉम संकाय में सामान्य वर्ग के लिए 51.8,और सामान्य बालिकाओं के लिए 57 प्रतिशत कट ऑफ निर्धारित की गई है।
13 जून तक कराया होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
वरीयता सूची और प्रतीक्षा सूची में स्थान प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को 13 जून तक महाविद्यालय में उपस्थित होकर अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन करवाना अनिवार्य है। इसी दिन तक ई-मित्र पर निर्धारित शुल्क जमा करवाकर वे अपना प्रवेश सुनिश्चित कर सकते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2206083


