नीट पेपरलीक के खिलाफ यूथ कांग्रेस का मशाल जुलूस:राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु बोले-धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देगा तब तक सड़कों पर रहेंगे
नीट पेपरलीक के खिलाफ यूथ कांग्रेस का मशाल जुलूस:राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु बोले-धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देगा तब तक सड़कों पर रहेंगे
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
सीकर : नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को सीकर में यूथ कांग्रेस द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया। यह जुलूस पिपराली चौराहे से शुरू होकर सीएलसी चौराहे पर पहुंचा, जिसमें यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु भी विशेष रूप से शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान NSUI जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा,विकास मूंड,अंकित पारीक सहित कई लोग मौजूद रहे।
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा-नीट पेपर लीक के कारण देश के लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार में लटक गया है। इस मानसिक तनाव से आहत होकर कई युवाओं ने आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम तक उठा लिया। इसके बावजूद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं दे रहे हैं।”

उदयभानु ने मांग की कि शिक्षा मंत्री तुरंत अपने पद से इस्तीफा दें और देश के युवाओं से माफी मांगें। उन्होंने आगे कहा- गरीब परिवार अपनी जमीन बेचकर और कर्ज लेकर बच्चों को महंगी कोचिंगों में पढ़ाते हैं। लेकिन परीक्षा होने के बाद उसे रद्द कर दिया जाता है।
सरकार तो परीक्षा रद्द कर अपना पल्ला झाड़ लेती है, लेकिन उन गरीब परिवारों के आर्थिक और मानसिक नुकसान की भरपाई कौन करेगा? जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते, तब तक कांग्रेस का हर कार्यकर्ता सड़कों पर संघर्ष जारी रखेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2205992


