बिजली समस्याओं को लेकर किसानों का फूटा आक्रोश:टूटे खंभों से लेकर पेंडिंग कृषि कनेक्शनों तक उठाए कई मुद्दे
बिजली समस्याओं को लेकर किसानों का फूटा आक्रोश:टूटे खंभों से लेकर पेंडिंग कृषि कनेक्शनों तक उठाए कई मुद्दे
चूरू : चूरू में अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी के नेतृत्व में गुरुवार को किसानों और ग्रामीण उपभोक्ताओं ने बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद किसान नेताओं ने बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
किसान सभा के जिलाध्यक्ष इन्द्राज खीचड़ ने ज्ञापन में बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए कई सुझाव और मांगें रखीं। उन्होंने टूटे हुए बिजली खंभों को बदलने, झुके एवं ढीले तारों को दुरुस्त कराने तथा आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त डीपी और ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की।
पेंडिंग कृषि और घरेलू कनेक्शन जारी करने की मांग
किसान नेताओं ने सोलर उपभोक्ताओं के पुनर्भरण शुल्क में की गई वृद्धि पर आपत्ति जताई। साथ ही आरडीएसएस योजना के तहत ढाणियों में चल रहे विद्युत कार्यों को जल्द पूरा कराने की मांग भी की गई।
ज्ञापन में घरेलू बिजली कनेक्शनों की प्रतीक्षा सूची समाप्त करने और वर्ष 2018 से लंबित कृषि बिजली कनेक्शनों को तत्काल जारी करने पर जोर दिया गया। किसानों का कहना है कि लंबे समय से लंबित कनेक्शनों के कारण ग्रामीण उपभोक्ताओं और किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
संगठन ने प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया का विरोध करते हुए इसे बंद करने की मांग की। इसके अलावा बिजली ठेकेदारों की कथित मनमानी और कार्यों में हो रही देरी पर रोक लगाने तथा समयबद्ध कार्य सुनिश्चित करने की बात कही गई।
एफआरटी टीम से त्वरित कार्रवाई की मांग
किसानों ने मांग की कि एफआरटी टीम को शिकायत मिलते ही तत्काल निस्तारण के लिए पाबंद किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं की समस्याओं का जल्द समाधान हो सके।
प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान मजिद खान राणासर, दीपाराम, मनीराम, बजरंगलाल, राजेन्द्र जांगिड़, जयप्रकाश, प्रताप सिंह, रामनिवास, शीशपाल दान, गिरधाराम, इन्द्रचंद और शुभकरण सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2205905


