[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खिरोड़ में धर्म परिवर्तन का ग्रामीणों ने किया विरोध:अनिश्चितकाल के लिए बाजार बंद का ऐलान, प्रशासन से कार्रवाई की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

खिरोड़ में धर्म परिवर्तन का ग्रामीणों ने किया विरोध:अनिश्चितकाल के लिए बाजार बंद का ऐलान, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

खिरोड़ में धर्म परिवर्तन का ग्रामीणों ने किया विरोध:अनिश्चितकाल के लिए बाजार बंद का ऐलान, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

नवलगढ़ : खिरोड़ में कथित धर्म परिवर्तन के मामलों को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। मंगलवार रात मुख्य बाजार स्थित बालाजी मंदिर में हुई बैठक में ग्रामीणों ने अनिश्चितकाल के लिए बाजार बंद करने का ऐलान किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग

बैठक में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि परसरामपुरा निवासी अशोक कुमार आसपास के गांवों में प्रलोभन देकर लोगों का धर्म परिवर्तन करा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि अशोक कुमार पिछले तीन दिनों से दादिया पुलिस की गिरफ्त में है, लेकिन उसके खिलाफ अब तक कोई कठोर कार्रवाई नहीं की गई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अशोक कुमार की पत्नी सोनिया भी इस मामले में संलिप्त है, जिसे गिरफ्तार करने के बाद छोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने मामले में शामिल सभी लोगों को तुरंत गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन देने का निर्णय लिया

इस संबंध में तहसीलदार, उपखंड अधिकारी, जिला कलेक्टर और मुख्यमंत्री तक ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बुधवार सुबह 10 बजे से खिरोड़ का बाजार अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेगा। यह बंद तब तक जारी रहेगा जब तक प्रशासन मौके पर पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता।

सामाजिक बहिष्कार करने की बात कहीं

ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि धर्म परिवर्तन जैसे मामलों को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा और ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। बैठक को भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष किशनलाल गुर्जर, शक्ति सिंह शेखावत, योगेंद्र सिंह शेखावत, रिटायर्ड सूबेदार जुगल किशोर कटेवा, युवा कार्यकर्ता नगेंद्र सिंह और रिटायर्ड अध्यापक गोवर्धन लाल कुलदीप सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।

बैठक के दौरान सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की। खिरोड़ कस्बे और आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में लोग इसमें मौजूद रहे।

व्यापारियों ने बंद रखे बाजार

वहीं मामले को लेकर बुधवार को खिरोड़ कस्बे का बाजार ग्रामीणों और व्यापारियों द्वारा बंद रखा गया। बाजार बंद के बाद मुख्य बाजार स्थित बालाजी मंदिर में ग्रामीणों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रशासन से मामले में शामिल सभी लोगों की पहचान कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की गई।

दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

बैठक के बाद ग्रामीणों ने गोठड़ा पुलिस थाने से पहुंचे पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए धर्म परिवर्तन करवाने वाले तथा इसमें शामिल अन्य लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ दिन पहले गांव के एक परिवार को कथित रूप से बहला-फुसलाकर हिंदू धर्म से ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था।

बैठक में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
बैठक में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

ये रहे मौजूद

बैठक को गंगारा ग्राम पंचायत के प्रशासक सतपाल दवा, कुशलपुरा ग्राम पंचायत के प्रशासक राकेश बड़ौदा, योगेंद्र सिंह शेखावत, नगेंद्र सिंह, बिहारीलाल शेषमा, बाबूलाल गुर्जर, रवि सेन सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने धर्म परिवर्तन के मामलों पर चिंता जताते हुए प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की।

वहीं, खिरोड़ के व्यापारियों ने भी अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर ग्रामीणों के आंदोलन का समर्थन किया। बालाजी मंदिर में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं व्यापारी मौजूद रहे।

Related Articles