[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खंडेला में 19 साल का किशोर होद में डूबा, मौत:छोटे भाई को चप्पल तैरती दिखी, घरवालों को बुलाया तो मिला शव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खंडेला में 19 साल का किशोर होद में डूबा, मौत:छोटे भाई को चप्पल तैरती दिखी, घरवालों को बुलाया तो मिला शव

खंडेला में 19 साल का किशोर होद में डूबा, मौत:छोटे भाई को चप्पल तैरती दिखी, घरवालों को बुलाया तो मिला शव

खंडेला : खंडेला क्षेत्र के कोटड़ी लुहारवास गांव में बुधवार को एक 19 वर्षीय किशोर की होद में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कोटड़ी लुहारवास निवासी अमन मिठारवाल पुत्र रामेश्वर लाल के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, अमन बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे घर से बकरियां चराने के लिए निकला था। सुबह लगभग 11 बजे परिजनों ने उसके मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन बंद मिला। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मिलकर उसकी तलाश शुरू की।

काफी देर तक कोई सुराग नहीं मिलने पर शाम को अमन के छोटे भाई की नजर एक होद में तैर रही चप्पल पर पड़ी। उसने तुरंत परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर खोजबीन की तो होद में अमन का शव मिला।

घटना की सूचना मिलते ही खंडेला पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक अमन तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके पिता रामेश्वर लाल विदेश में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Related Articles