[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर में मंदिरों में हुए पूजा-अर्चना कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर में मंदिरों में हुए पूजा-अर्चना कार्यक्रम

खेमी शक्ति मंदिर में जिला स्तरीय आयोजन, विधायक भांबू व कलेक्टर गर्ग हुए शामिल

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को जिलेभर के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना एवं मंगलकामना कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में देश, प्रदेश और जिले की सुख-समृद्धि, शांति एवं विकास की कामना की गई।

जिला प्रशासन एवं देवस्थान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में खेमी शक्ति मंदिर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू, जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर राष्ट्र की प्रगति और जनकल्याण की कामना की।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने देश की निरंतर प्रगति और समृद्धि के लिए सामूहिक प्रार्थना की।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़, जिला परिषद सीईओ पुरुषोत्तम धानका, एसडीएम कौशल्या बिश्नोई, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. पवन पूनिया, सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. राजेंद्र लांबा, जिला खेल अधिकारी राजेश ओला सहित अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles