[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नगरपालिका में नारी चौपाल आयोजित, महिलाओं को अधिकारों व योजनाओं की दी जानकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

नगरपालिका में नारी चौपाल आयोजित, महिलाओं को अधिकारों व योजनाओं की दी जानकारी

नगरपालिका में नारी चौपाल आयोजित, महिलाओं को अधिकारों व योजनाओं की दी जानकारी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

बीदासर : नगरपालिका परिसर में बुधवार को महिला अधिकारिता विभाग की ओर से नारी चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और अपने अधिकारों तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी अमीलाल यादव एवं विशिष्ट अतिथि अधिशासी अधिकारी द्वारका प्रसाद रहे। अतिथियों ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ उठाकर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं।

नारी चौपाल के दौरान महिलाओं को महिला सुरक्षा, बाल विवाह रोकथाम, साइबर सुरक्षा, लैंगिक समानता और महिला अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया, जिससे महिलाएं जागरूक होकर उनका लाभ ले सकें।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने अपनी समस्याएं और सुझाव भी रखे, जिन पर अधिकारियों ने सकारात्मक चर्चा की। अधिकारियों ने महिलाओं को शिक्षा, स्वावलंबन और सामाजिक भागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अंत में महिलाओं को समाज में सक्रिय भूमिका निभाने और आर्थिक रूप से मजबूत बनने का संदेश दिया गया।

Related Articles