[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्टॉप डायरिया कैंपेन का पोस्टर जारी, हाथों की स्वच्छता पर दिया जोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्टॉप डायरिया कैंपेन का पोस्टर जारी, हाथों की स्वच्छता पर दिया जोर

15 से 30 जून तक चलेगा अभियान, 1.66 लाख बच्चों को मिलेगा ओआरएस-जिंक

झुंझुनूं : जिले में 15 से 30 जून तक चलने वाले स्टॉप डायरिया कैंपेन के तहत बुधवार को जिला टास्क फोर्स की बैठक में जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया गया। जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने “हैंड वॉश कब और कैसे करें” विषय पर आधारित पोस्टर जारी किया।

जिला कलक्टर ने कहा कि डायरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम में हाथों की स्वच्छता की अहम भूमिका है। साबुन से सही तरीके से हाथ धोने की आदत अपनाकर कई संक्रामक रोगों से बचाव किया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को अभियान के दौरान बच्चों और अभिभावकों को स्वच्छता एवं हाथ धोने के महत्व के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।

बैठक में अभियान की तैयारियों और गतिविधियों की समीक्षा की गई। सीईओ जिला परिषद परशुराम धानका, सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर, आरसीएचओ डॉ. दयानंद सिंह, पीएमओ डॉ. जितेंद्र भांभू सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

अभियान के तहत जिले में 5 वर्ष तक के करीब 1 लाख 66 हजार बच्चों को ओआरएस एवं जिंक उपलब्ध करवाया जाएगा। साथ ही सुरक्षित पेयजल, स्वच्छता और हाथ धोने की सही विधि को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान 28 जून को होने वाले पोलियो अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

Related Articles