पिलानी में 70 वाहनों के चालान काटे:पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की
पिलानी में 70 वाहनों के चालान काटे:पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की
पिलानी : पिलानी में मंगलवार को पुलिस ने जगह-जगह नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की। मुख्य मार्गों पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे, जिसमें पिलानी थानाधिकारी चंद्रभान अपनी टीम के साथ मौजूद थे। यह कार्रवाई सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे एक विशेष अभियान का हिस्सा थी। पुलिस ने कस्बे के प्रमुख रास्तों पर सघन जांच अभियान चलाया।
इस दौरान मॉडिफाई वाहन, अनधिकृत लाल-नीली बत्ती, अतिरिक्त तेज लाइटें, फैंसी नंबर प्लेट और काली फिल्म लगे वाहनों की बारीकी से जांच की गई।
थानाधिकारी चंद्रभान ने जानकारी दी कि पिछले दो दिनों में कुल 70 वाहनों के चालान किए गए हैं। इनमें कई बसें भी शामिल थीं, जिन पर प्रेसर हॉर्न और तेज लाइटें लगी पाई गईं। पुलिस ने बताया कि यह अभियान आमजन की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लगातार जारी रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2203720


