[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ट्रक में फंसी बिजली केबल, पोल टूटा:बिजली आपूर्ति बाधित, लोग बोले-केबल नीचे होने की विभाग को की थी शिकायत

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

ट्रक में फंसी बिजली केबल, पोल टूटा:बिजली आपूर्ति बाधित, लोग बोले-केबल नीचे होने की विभाग को की थी शिकायत

ट्रक में फंसी बिजली केबल, पोल टूटा:बिजली आपूर्ति बाधित, लोग बोले-केबल नीचे होने की विभाग को की थी शिकायत

पिलानी : कस्बे के बस स्टैंड के पास नेहरू मार्केट में मंगलवार शाम एक ट्रक में बिजली की केबल फंस गई। इससे बिजली का खंभा टूटकर सड़क पर गिर गया, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और आवागमन रुक गया। जानकारी के अनुसार, नेहरू मार्केट के पास सड़क के ऊपर से गुजर रही बिजली की केबल अपेक्षाकृत नीची थी। मंगलवार शाम को वहां से गुजर रहे एक ट्रक में यह केबल फंस गई, जिससे पोल टूटकर सड़क पर आ गिरा।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों तथा बिजली विभाग की टीम की मदद से स्थिति को सामान्य किया। मौके पर मौजूद लोगों ने बिजली विभाग के प्रति नाराजगी व्यक्त की। उनका आरोप था कि इस समस्या के बारे में विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को कई बार सूचित किया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Related Articles