[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुजरात में धमोरा गांव के श्रमिक की मौत:परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, शव लेकर थाने पहुंचे, न्याय की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुजरात में धमोरा गांव के श्रमिक की मौत:परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, शव लेकर थाने पहुंचे, न्याय की मांग

गुजरात में धमोरा गांव के श्रमिक की मौत:परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, शव लेकर थाने पहुंचे, न्याय की मांग

गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के धमोरा गांव निवासी 32 साल के श्रवण गोस्वामी की गुजरात में मौत हो गई। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए मंगलवार को शव के साथ गुढ़ागौड़जी पुलिस थाने पहुंचकर न्याय की मांग की। इस दौरान थाने के बाहर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी एकत्रित हो गए।

काम करने गुजरात गया था

बता दे कि श्रवण गोस्वामी बेटा छोटूपुरी गोस्वामी गुजरात में होस्टल के निर्माणाधीन भवन में टाइल्स लगाने का काम करता था। परिजन बताते हैं कि श्रवण करीब एक महीने पहले साथ के ही युवक पुष्कर के साथ काम करने के लिए गुजरात गया था।

परिजनों का आरोप है कि पुष्कर उसे जबरदस्ती अपने साथ काम पर ले गया था, जबकि श्रवण यहीं काम करना चाहता था और परिवार को छोड़कर नहीं जाना चाहता था। मृतक अपने पीछे तीन साल का बेटा और नौ महीने की बेटी छोड़ गया है।

ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई

इसके बाद साथ रह रहे पुष्कर नामक युवक ने स्थानीय स्तर पर रिपोर्ट दर्ज करवाकर पोस्टमार्टम कराया और शव को पैतृक गांव लाया गया। हालांकि शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई।

परिजनों का आरोप है कि घटना को लेकर उन्हें अलग-अलग जानकारियां दी जा रही हैं, जिससे उनका संदेह और गहरा गया है। परिजनों और ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है।

Related Articles