[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में चोरी का खुलासा नहीं होने से आक्रोश:एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, आंदोलन की चेतावनी, दिनदहाड़े हुई थी चोरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में चोरी का खुलासा नहीं होने से आक्रोश:एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, आंदोलन की चेतावनी, दिनदहाड़े हुई थी चोरी

रींगस में चोरी का खुलासा नहीं होने से आक्रोश:एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, आंदोलन की चेतावनी, दिनदहाड़े हुई थी चोरी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

रींगस : रींगस में 5 जून घर दिनदहाड़े लाखों की चोरी हुई थी। पुलिस के दो दिन में खुलासा करने के आश्वासन के बावजूद कार्रवाई न होने से लोगों में आक्रोश है। इसके चलते सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने एसडीएम ब्रजेश कुमार गुप्ता को ज्ञापन दिया है।

एसडीएम गुप्ता ने आक्रोशित लोगों से समझाइश की और कहा कि चोरी का खुलासा करने के लिए पुलिस अधिकारियों से लगातार संपर्क में है।

कार्रवाई की मांग

पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक कुमावत ने बताया -चोर डॉ. अजय सक्सेना के घर से 9 लाख रुपए नकद और 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने सहित अन्य कीमती सामान चुरा ले गए थे। यह वारदात दिनदहाड़े हुई थी, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। पुलिस थाने के एसआई दलीप मीणा ने दो दिन में चोरी का खुलासा करने का आश्वासन दिया था। हालांकि, आश्वासन की अवधि बीत जाने के बाद भी पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है।

रोटरी क्लब सहप्रांतपाल डॉ. भंवर सिंह तखार ने बताया कि ज्ञापन देकर चोरों को जल्द पकड़ने और चोरी का सामान बरामद करने की मांग की गई है। चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान डॉ. अजय सक्सेना के साथ श्रीब्राह्मण महासभा संरक्षक भामाशाह वैद्य शंभूदयाल शर्मा, कविता सक्सेना, प्रदीप शर्मा, राधाकृष्ण, पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक कुमावत, महेश खंडेलवाल, पूर्व उपाध्यक्ष अमित शर्मा, पूर्व पार्षद संजय डाकवाल, राजु धायल, अशोक कुमावत, राजेन्द्र दम्बीवाल, राजकुमार काबरा, रोटरी क्लब अध्यक्ष अर्जुन सिंह सहित अनेक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles