[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शाहपुरा में कीचड़ और जलभराव की समस्या:राहगीर को परेशानी का सामना करना पड़ रहा, ग्रामीण बोले- शिकायतों के बावजूद नहीं हुआ स्थायी समाधान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़धोदराजस्थानराज्यसीकर

शाहपुरा में कीचड़ और जलभराव की समस्या:राहगीर को परेशानी का सामना करना पड़ रहा, ग्रामीण बोले- शिकायतों के बावजूद नहीं हुआ स्थायी समाधान

शाहपुरा में कीचड़ और जलभराव की समस्या:राहगीर को परेशानी का सामना करना पड़ रहा, ग्रामीण बोले- शिकायतों के बावजूद नहीं हुआ स्थायी समाधान

धोद : धोद क्षेत्र के शाहपुरा गांव में वर्षों से चली आ रही जलभराव और कीचड़ की समस्या ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। हर बारिश के बाद गांव के मुख्य मार्ग, बाजार, कई वार्ड पानी और कीचड़ से भर जाते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायतें करने के बावजूद इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

बारिश के दिनों में लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। शाहपुरा का मुख्य बाजार तालाब जैसा दिखने लगता है, जिससे दुकानदारों का कारोबार प्रभावित होता है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को आवाजाही में सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।

सड़कों पर कीचड़ जमा होने के कारण राहगीरों को जोखिम उठाकर रास्ता पार करना पड़ता है। शाहपुरा से गुजरने वाली सीकर रोड पर भी जलभराव और कीचड़ के कारण वाहनों की आवाजाही बाधित होती है। कई स्थानों पर फिसलन से दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है।

वार्ड नंबर 02 के निवासी श्यामसुन्दर पारीक ने बताया कि उनके वार्ड में भी कीचड़ की समस्या है इस समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया गया है। हालांकि, उन्हें केवल आश्वासन ही मिले और जमीनी स्तर पर आज तक कोई ठोस कार्य नहीं हुआ। वहीं, शाहपुरा के प्रशासक प्रतिनिधि हरपुल ने जानकारी दी कि समस्या के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं और क्षेत्रीय विधायक को भी स्थिति से अवगत कराया गया है।

इसके बावजूद प्रभावी कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने, नालों का निर्माण करवाने और खराब सड़कों की मरम्मत करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि इन मूलभूत सुविधाओं के अभाव में विकास के दावे खोखले साबित हो रहे हैं।

Related Articles