5 लाख की नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी:मकान में खिड़की की जाली काटकर घुसे चोर, चौक में सो रहा था परिवार
5 लाख की नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी:मकान में खिड़की की जाली काटकर घुसे चोर, चौक में सो रहा था परिवार
सीकर : सीकर के गोकुलपुरा थाना इलाके में सोमवार रात को एक मकान में चोरों ने 5 लाख की नकदी समेत 36 लाख रुपए के जेवरात चोरी कर लिए। जब चोरी की वारदात हुई तब परिवार के लोग चौक में सो रहे थे। इस बीच चोर मकान की खिड़की की जाली काटकर अंदर घुस गए। सुबह जब परिवार लोग उठे तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला।
गोकुलपुरा थाना इलाके में खीचड़ों का बास निवासी संजय कुमार जाट ने बताया कि बीती रात वह और उनके परिवार के लोग घर के चौक में सो रहे थे। सुबह करीब 6:15 बजे उठकर देखा तो मकान के कमरे अंदर से लॉक थे। इसके बाद मकान की साइड में जाकर देखा तो खिड़की कटी हुई थी। बेटे को अंदर भेजा तो देखा कि अंदर कमरों में सामान बिखरा हुआ है।

चोरी हुए जेवरात की कीमत करीब 36 लाख रुपए
संजय कुमार जाट ने बताया कि इसके बाद जब गेट खोलकर देखा और सामान की तलाशी ली तो 5 लाख रुपए की नकदी,100 ग्राम सोने की हमेल,1 सोने का हार सहित जेवरात गायब मिले। जिनकी कीमत करीब 36 लाख रुपए के आसपास है।इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
संजय कुमार जाट ने बताया कि रात को बिल्कुल भी पता नहीं लग पाया कि किस समय चोर मकान के अंदर आए और फिर चोरी करने के बाद कमरों को अंदर से बंद करके चले गए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2209060


