सिद्धमुख में खराब बिजली व्यवस्था को लेकर रोष:ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी, ज्ञापन सौंपा
सिद्धमुख में खराब बिजली व्यवस्था को लेकर रोष:ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी, ज्ञापन सौंपा
सादुलपुर : सादुलपुर के पास सिद्धमुख कस्बे में पिछले तीन महीनों से लगातार खराब चल रही बिजली व्यवस्था को लेकर ग्रामीण और जनप्रतिनिधियों में नाराजगी है। सुमित रोलण के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 11 जून 2026 को बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
लंबे समय से बिजली आपूर्ति चरमराई
ज्ञापन में बताया गया कि क्षेत्र में लंबे समय से बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमराई हुई है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। अब अधिकारी समस्या पर सुनवाई करने को भी तैयार नहीं हैं।
जाम लगाकर आंदोलन की चेतावनी दी
इस संबंध में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सिद्धमुख के नेता सुमित रोलण ने कहा कि यदि बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने इसकी जिम्मेदारी प्रशासन और विद्युत विभाग पर डाली।
ये रहे मौजूद
ज्ञापन सौंपते समय दयाचंद मेहरा, अरविंद छिपा, सुदाम खान, पूनम दहिया, विक्रम राजपूत, जेपी रोलण सहित अनेक ग्रामीण और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2205427


