[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शहीद भंवरलाल सारण की प्रतिमा का अनावरण:श्रद्धांजलि सभा, रक्तदान शिविर लगाया, सांसद ने लाइब्रेरी बनाने की घोषणा की

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

शहीद भंवरलाल सारण की प्रतिमा का अनावरण:श्रद्धांजलि सभा, रक्तदान शिविर लगाया, सांसद ने लाइब्रेरी बनाने की घोषणा की

शहीद भंवरलाल सारण की प्रतिमा का अनावरण:श्रद्धांजलि सभा, रक्तदान शिविर लगाया, सांसद ने लाइब्रेरी बनाने की घोषणा की

सरदारशहर : सरदारशहर के लूणासर गांव में अमर शहीद भंवरलाल सारण की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा, रक्तदान शिविर और प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

अमर शहीद भंवरलाल सारण भारतीय सेना की 9 राज राइफल बटालियन के जवान थे। उन्होंने वर्ष 2015 में सेना में भर्ती होकर देश सेवा का संकल्प लिया था। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग क्षेत्र में मातृभूमि की रक्षा करते हुए उन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था।

सभा का संबोधित करते हुए सांसद राहुल कस्वां
सभा का संबोधित करते हुए सांसद राहुल कस्वां

सांसद ने लाइब्रेरी बनाने की घोषण की

मूर्ति अनावरण में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
मूर्ति अनावरण में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

सर्वोच्च बलिदान को याद किया

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने शहीद भंवरलाल सारण के देश के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को याद किया। सांसद राहुल कस्वा ने कहा कि शहीद अपने साहस, पराक्रम और बलिदान के कारण हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहते हैं। उन्होंने युवाओं से शहीद के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा में आगे आने का आह्वान किया।

इन्होंने किया प्रतिमा का अनावरण

चूरू सांसद राहुल कस्वा, कांग्रेस देहात अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजवी, मंडी चेयरमैन इंद्राज सारण, प्रशासक भंवरलाल पांडर, मोतीलाल जाखड़, प्रशांत चाहर, महेंद्र कुमार, लिखमाराम पांडर और जगदीश सारण सहित अन्य अतिथियों ने शहीद भंवरलाल सारण की प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा अनावरण के दौरान शहीद की पत्नी भावुक हो गईं, जिससे वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

Related Articles