नवलगढ़ में सांडों के हमले से एक गंभीर घायल:पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में हुई घटना, कार्रवाई ना करने से लोगों में आक्रोश
नवलगढ़ में सांडों के हमले से एक गंभीर घायल:पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में हुई घटना, कार्रवाई ना करने से लोगों में आक्रोश
नवलगढ़ : नवलगढ़ के मुख्य बाजार स्थित पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में सोमवार रात करीब 9 बजे बेसहारा सांडों ने दो लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि दूसरे को हल्की चोटें आईं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नरेश बिबसरिया फलों की रेहड़ी से आम खरीद रहे थे। तभी गणेश मंदिर की दिशा से दो सांड अचानक भागते हुए आ गए। इनमें से एक सांड ने नरेश बिबसरिया और गणेश मंदिर के पुजारी पंडित अनूप शर्मा पर हमला कर दिया। हमले में पंडित अनूप शर्मा को मामूली चोटें आईं, जबकि नरेश बिबसरिया घायल हो गए। घायल नरेश बिबसरिया को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि शहर में बेसहारा पशुओं की समस्या लगातार बढ़ रही है। लगभग 10 दिन पहले भी गणेशपुरा क्षेत्र में 70 वर्षीय वृद्ध रमाकांत पारीक पर एक सांड ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इन लगातार हो रही घटनाओं के कारण आमजन में भय का माहौल है। लोगों ने नगरपालिका प्रशासन से इस समस्या पर तत्काल ठोस कार्रवाई करने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2203068


