सीकर में प्रशासनिक सुधार-विभाग के निरीक्षण में गायब मिले कर्मचारी:40% अधिकारी-कर्मचारी गैरहाजिर मिले; ACM-SDM के ऑफिस बंद मिले
सीकर में प्रशासनिक सुधार-विभाग के निरीक्षण में गायब मिले कर्मचारी:40% अधिकारी-कर्मचारी गैरहाजिर मिले; ACM-SDM के ऑफिस बंद मिले
सीकर : प्रशासनिक सुधार और समन्वय विभाग शासन सचिवालय जयपुर के निर्देश पर सीकर जिला मुख्यालय पर विभिन्न सरकारी विभागों में औचक निरीक्षण किया गया।
शासन उप सचिव और अतिरिक्त निदेशक (निरीक्षण) सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में राज्य स्तरीय निरीक्षण दल ने सोमवार सुबह 10 बजे से जिला कलेक्ट्रेट सहित कई विभागीय कार्यालयों की जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।
औचक निरीक्षण के दौरान कुल 66 राजपत्रित अधिकारी और 232 अराजपत्रित कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण टीम के अनुसार 40.74 प्रतिशत राजपत्रित अधिकारी तथा 39.12 प्रतिशत अराजपत्रित कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं मिले। कुल मिलाकर करीब 40 प्रतिशत अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।
इन विभागों का किया दौरा
निरीक्षण के दौरान कार्यालय उपखंड अधिकारी धोद और सहायक कलेक्टर मुख्यालय सीकर के कक्ष बंद मिले। वहीं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता उपखंड पिपराली के संस्थापन कक्ष पर भी ताला लगा मिला। यहां एक भी कर्मचारी उपस्थित नहीं होने के कारण अटेंडेंस रजिस्टर तक जब्त नहीं की जा सकी। इसके अलावा जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता की लेखा शाखा भी बंद पाई गई।
उच्च अफसरों को भेजेंगे रिपोर्ट
निरीक्षण दल के प्रभारी शासन उप सचिव और अतिरिक्त निदेशक (निरीक्षण) सुनील कुमार शर्मा ने बताया- उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सीकर जिले के सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2203034


