[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाजोर गांव में बीती रात सड़क हादसा:कार ने बछड़े का मारी टक्कर, मौत; ड्राइवर चोटिल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

बाजोर गांव में बीती रात सड़क हादसा:कार ने बछड़े का मारी टक्कर, मौत; ड्राइवर चोटिल

बाजोर गांव में बीती रात सड़क हादसा:कार ने बछड़े का मारी टक्कर, मौत; ड्राइवर चोटिल

रघुनाथगढ़ : गोकुलपुरा थाना क्षेत्र के बाजोर गांव में सोमवार को एक सड़क हादसा हुआ। जयपुर से सीकर की ओर आ रही एक कार आवारा बछड़े से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाबा लक्कड़दास जी महाराज मंदिर के पास यह घटना हुई। कार ड्राइवर ने अचानक सामने आए बछड़े को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वाहन की तेज रफ्तार के कारण टक्कर हो गई।

टक्कर के बाद कार बेकाबू होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में जा पहुंची। वहां वह सड़क किनारे एक कच्चे निर्माण से टकरा गई। इस दुर्घटना में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ड्राइवर को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने कार ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला। लोगों ने बताया कि दूसरी लेन में उस समय कोई अन्य वाहन नहीं आ रहा था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में आवारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जो आए दिन सड़क हादसों का कारण बन रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं की उचित व्यवस्था करने और ऐसी दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।

Related Articles