सीकर में अफीम सप्लाई करने आया तस्कर गिरफ्तार:बुजुर्ग को कच्ची बस्ती में दबिश देकर पकड़ा, लंबे समय से तस्करी कर रहा था
सीकर में अफीम सप्लाई करने आया तस्कर गिरफ्तार:बुजुर्ग को कच्ची बस्ती में दबिश देकर पकड़ा, लंबे समय से तस्करी कर रहा था
सीकर : सीकर की उद्योग नगर थाना पुलिस ने सीकर में अफीम की सप्लाई देने आए 62 साल के बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। बुजुर्ग के पास से 100 ग्राम अफीम मिली। जिसे पुलिस ने जप्त करके NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है।
SHO राजेश कुमार बुडानिया ने बताया कि ह्यूमन इंटेलिजेंस की सूचना पर कार्रवाई को अंजाम देते हुए आरोपी मूलाराम (62) पुत्र स्व.पोकरराम रैगर निवासी रैगरों का मोहल्ला,नीम की गुवाड़ी कूकनवाली,चितावा को गिरफ्तार करके उसके पास से 100 ग्राम अफीम जप्त की गई है।
दरअसल, पुलिस टीम को ह्यूमन इंटेलिजेंस के जरिए सूचना मिली कि एक आरोपी कच्ची बस्ती एरिया में अफीम की सप्लाई देने के लिए आ रहा है। ऐसे में इनपुट के आधार पर वहां रेड करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
हालांकि अब आरोपी से पूछताछ जारी है कि वह अफीम कहां से लेकर आता और सीकर में किसे सप्लाई होनी थी। पुलिस को अंदेशा है कि आरोपी काफी दिनों से अफीम तस्करी के काम में जुड़ा था
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2203033


