पलसाना में पेयजल की समस्या से लोग परेशान:दो महीने से नहीं आ रहा पानी, सहायक अभियंता को सौंपा ज्ञापन; आंदोलन की चेतावनी
पलसाना में पेयजल की समस्या से लोग परेशान:दो महीने से नहीं आ रहा पानी, सहायक अभियंता को सौंपा ज्ञापन; आंदोलन की चेतावनी
पलसाना : पलसाना में पेयजल संकट से परेशान स्थानीय नागरिकों ने जलदाय विभाग कार्यालय का घेराव किया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों को बताया कि कस्बे के विभिन्न इलाकों में पिछले दो महीने से पेयजल आपूर्ति बाधित है। इससे आमजन को भीषण गर्मी के बीच भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विरोध प्रदर्शन के बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने जलदाय विभाग के सहायक अभियंता दशरथ सैनी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नियमित एवं पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने, क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों की मरम्मत कराने, जल वितरण व्यवस्था में सुधार करने तथा जल संकट वाले क्षेत्रों में वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की गई।
गोवटी रोड निवासी इब्राहिम खान ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने कहा कि महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति अनियमित है और पर्याप्त दबाव से पानी नहीं पहुंच रहा है। इसके चलते लोगों को निजी साधनों से पानी मंगवाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पेयजल समस्या का समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र के लोग व्यापक जनआंदोलन शुरू करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2203033


