[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना अस्पताल में मरीज की जेब से नकदी चोरी:लगातार घटनाओं के बावजूद कार्रवाई ना होने से लोगों में आक्रोश, मामला दर्ज

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना अस्पताल में मरीज की जेब से नकदी चोरी:लगातार घटनाओं के बावजूद कार्रवाई ना होने से लोगों में आक्रोश, मामला दर्ज

नीमकाथाना अस्पताल में मरीज की जेब से नकदी चोरी:लगातार घटनाओं के बावजूद कार्रवाई ना होने से लोगों में आक्रोश, मामला दर्ज

नीमकाथाना : नीमकाथाना जिला अस्पताल में इलाज के लिए आए एक मरीज की जेब से अज्ञात व्यक्ति ने नकदी और विदेशी मुद्रा चोरी कर ली। गांवड़ी निवासी नरेंद्र सैनी के साथ यह घटना एक्स-रे करवाने के लिए लाइन में खड़े होने के दौरान हुई। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।

नरेंद्र सैनी ने बताया कि वह उपचार के लिए अस्पताल आया था। इस दौरान वह एक्स-रे की लाइन में खड़ा था। इसी दौरान उसकी जेब से 7500 रुपए नकद और 215 दुबई की करेंसी चोरी हो गई। पीड़ित नरेंद्र सैनी हाल ही में मजदूरी कर दो दिन पहले ही दुबई से अपने गांव लौटा था।

लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब जिला अस्पताल में जेबकतरों की सक्रियता सामने आई है। इससे पहले भी मरीजों की जेब कटने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इन घटनाओं के बावजूद प्रभावी कार्रवाई न होने से मरीजों और उनके परिजनों में नाराजगी है।

Related Articles