नवलगढ़ के वार्ड 27 में मिट्टी डालकर नाला बंद:सड़कों पर फैल रहा गंदा पानी, खुलवाने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
नवलगढ़ के वार्ड 27 में मिट्टी डालकर नाला बंद:सड़कों पर फैल रहा गंदा पानी, खुलवाने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
नवलगढ़ : नवलगढ़ के वार्ड 27 में नाला बंद किए जाने के विरोध में सोमवार को वार्डवासियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने नाला तुरंत खुलवाने की मांग की। ये ज्ञापन जाविद बिसायती के नेतृत्व में दिया गया। इस दौरान लोगों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, ये नाला पूरे वार्ड के गंदे पानी की निकासी का मुख्य माध्यम है और सालों से सुचारू रूप से कार्य कर रहा था। पिछले दिनों नाले पर मिट्टी डालकर उसे बंद कर दिया गया, जिससे जल निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है। इसके परिणामस्वरूप सड़कों पर गंदा पानी जमा हो रहा है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।
वार्डवासियों ने प्रशासन से तुरंत नाला खुलवाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नगरपालिका प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो अन्य नालों को भी बंद किया जा सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगरपालिका प्रशासन की होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2202277


