रींगस में 2 लाख के जेवरात, 22 हजार नगद चोरी:परिवार के सोते समय दिया वारदात को अंजाम, लाल मिर्च का पाउडर लेकर आए थे चोर
रींगस में 2 लाख के जेवरात, 22 हजार नगद चोरी:परिवार के सोते समय दिया वारदात को अंजाम, लाल मिर्च का पाउडर लेकर आए थे चोर
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
रींगस : रींगस पुलिस थाना क्षेत्र के सरगोठ गांव में चोरी की वारदात हुई है। पीड़ित परिवार ने सोमवार को पुलिस थाने में लिखित में शिकायत दी है। सरगोठ की ढाणी महरावाली वार्ड नंबर 07 निवासी लक्ष्मणराम यादव पुत्र घीसाराम यादव ने पुलिस को बताया कि परिवार के सदस्य रात को खाना खाकर सो गए थे। सुबह उठने पर कमरे की अलमारी खुली मिली। चोर अलमारी में रखे 22 हजार रुपए नगकद और बेड के पास रखी करीब दो लाख रुपये की सोने की अंगूठी ले गए।


लॉकर तोड़ने की कोशिश की
चोरों ने लॉकर तोड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए, जिससे लॉकर में रखे दस लाख रुपये और आभूषण बच गए। परिवार के मुखिया घीसाराम यादव ने बताया कि चोर अपने साथ लाल मिर्च पाउडर और एक बड़ी रस्सी लेकर आए थे। उन्होंने घर में खड़ी बाइकों को भी आड़ा कर दिया, ताकि वे स्टार्ट न हो सकें।
घीसाराम यादव ने आशंका जताई कि शायद किसी सदस्य के जागने का आभास होने पर चोर घर से भागे हैं, अन्यथा और भी बड़ी घटना हो सकती थी। चोर रस्सी और मिर्च पाउडर वहीं छोड़ गए।

परिवार के सभी सदस्यों के घर में होने के बावजूद चोरी की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। जनसेवक अर्जुन सिंह यादव ने बताया कि रींगस पुलिस थाना क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने दो दिन पहले डॉ. अजय सक्सेना के घर और इससे पहले सिटी बस स्टैंड पर न्यायालय कर्मचारी संदीप पुजारी के घर हुई चोरी की घटनाओं का भी जिक्र किया।
चोरों को पकड़ने की मांग
इन घटनाओं का खुलासा न होने से चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं और आमजन चिंतित नजर आ रहा है। पुलिस ने पीड़ित परिवार को जल्द ही चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया है और बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2202277


