[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लव जिहाद-धर्मांतरण मामलों पर एसपी ऑफिस का घेराव:VHP-बजरंग दल ने जताया विरोध,बोले- उन्हें पकड़ने पर हमारे साथ अपराधियों जैसे बर्ताव करती है पुलिस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

लव जिहाद-धर्मांतरण मामलों पर एसपी ऑफिस का घेराव:VHP-बजरंग दल ने जताया विरोध,बोले- उन्हें पकड़ने पर हमारे साथ अपराधियों जैसे बर्ताव करती है पुलिस

लव जिहाद-धर्मांतरण मामलों पर एसपी ऑफिस का घेराव:VHP-बजरंग दल ने जताया विरोध,बोले- उन्हें पकड़ने पर हमारे साथ अपराधियों जैसे बर्ताव करती है पुलिस

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर में लव जिहाद और धर्मांतरण के बढ़ते मामलों को लेकर सोमवार को विश्व हिंदू परिषद औऱ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने एसपी ऑफिस का घेराव कर नारेबाजी की, जहां उन्होंने लव जिहाद, धर्मांतरण मामलों में कार्रवाई समेत कई मांगों को लेकर सीकर एसपी को ज्ञापन सौंपा।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर हम ऐसे मामलों के आरोपियों को पकड़ लेते हैं तो पुलिस उनको गिरफ्तार करने की बजाय उल्टा हमारे साथ ही अपराधियों जैसा बर्ताव करने लगती है। दरअसल, हाल ही में उदयपुर, अलवर सहित कई जिलों में धर्म परिवर्तन के मामले सामने आए हैं, जिसके बाद विश्व हिंदू परिषद औऱ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।

धर्मांतरण मामले में अभी भी कई आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष अमन कामदार ने बताया कि सीकर जिले में धर्मांतरण,लव जिहाद के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में दादिया पुलिस थाने में धर्मांतरण का मामला सामने आया था। जहां एक परिवार में जन्मदिन के मौके पर प्रार्थना सभा करके धर्मांतरण करवाया जा रहा था। उस मामले में 3 आरोपियों को तो गिरफ्तार किया गया, लेकिन कई आरोपी अभी पुलिस पकड़ से दूर है।

वहीं पिछले दिनों एक लव जिहाद का मामला सामने आया था। उस मामले में जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जब आरोपी युवक को पकड़ा। तो उद्योग नगर पुलिस ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को हवालात में बंद करके अपराधियों जैसा बर्ताव किया। पुलिस ने लव जिहाद जैसी बातों को भी नकार दिया।

धर्मांतरण मामले में पकड़े गए पादरियों पर पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई

पिछले साल सीकर के उद्योग नगर इलाके में रीको इंडस्ट्रियल एरिया में बजरंग दल के द्वारा धर्मांतरण करवाने वाले पादरियों को पकड़ा गया था। लेकिन पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की। इसके बाद वही लोग अलवर सहित कई इलाकों में धर्मांतरण करवाने गए तो वहां उन्हें पुलिस ने पकड़ा लिया।

ऐसे में आज(सोमवार) एसपी प्रवीण नायक नूनावत को ज्ञापन देकर मांग की गई है कि समय रहते शहर की कानून व्यवस्था को सुधारा जाए, अन्यथा शिक्षा नगरी के नाम से मशहूर यह शहर भी कोटा की तरह वीरान हो जाएगा।

Related Articles