झुंझुनूं : जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में विशेष लोक अदालत बुधवार 31 मई को
जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में विशेष लोक अदालत बुधवार 31 मई को
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल
झुंझुनूं : जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोश आयोग में महिने के अन्तिम बुधवार को लगने वाली विशेष लोक अदालत 31 मई को लगेगी। जानकारी देते हुए जिला आयोग की सदस्या नीतू सैनी ने बताया कि विद्युत, जलदाय, बैंक, बीमा, हाउसिंग सोसायटी के फ्लैट्स इत्यादि के लम्बित परिवादो एवं प्रार्थना पत्रों पर उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष मनोज मील के नेतृत्व में सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों में आपसी समझाइश करवा कर लोक अदालत की पवित्र भावना के अनुसार परिवादों का निस्तारण किया जायेगा। विशेष लोक अदालत में विद्युत विभाग की ओर से एक्सईएन अमर सिंह एवं विधि अधिकारी डॉ प्रज्ञ कुल्हार और अन्य विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2044578

